NEEMUCH

नीमच टुडे न्यूज़ | अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष रामुराम डागर द्वारा यह नियुक्ति संगठन के उच्च पदाधिकारियों की सहमति से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया (राजा भैया ), राष्ट्रीय महासचिव एवं मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा) तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रवण की अनुशंसा पर गुलाबसिंह राठौर पिता किशनलाल राठौर को नयागांव नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैइस अवसर पर जिला अध्यक्ष डागर ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय एवं सामाजिक रूप से समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। गुलाबसिंह राठौर की नियुक्ति से नयागांव क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।उक्त जानकारी जिला प्रचार मंत्री शैलेन्द्र घेघट द्वारा दी गई।