
नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन 2025-27 की कार्यकारिणी का गठन नीज होटल मैं पद ग्रहण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न किया गया।अध्यक्ष संतोष प्रेमानी एवं संरक्षण कमल गट्टानी, रवि वर्धनी, जगदीशप्रसाद पारीख, राजेश गांधी मार्गदर्शन मंडल के संकर्षण डोडिया, नरेंद्र नलवाया, चंद्रप्रकाश छाजेड़, नरेश वर्धनी, अशोक मोदी और संस्थापक अध्यक्ष विनोद होतवानी पूर्व सचिव पंकज पारीख ने सचिव पद पर मुकेश बाहेती को उनके द्वारा गत सत्र में किए गए कार्य व अनुभव और एसोसिएशन के प्रति सक्रियता को देखकर पुनः गारमेंट्स एसोसिएशन में सचिव पद का दायित्व दिया गया। इसी तरह पुरुषोत्तम गर्ग को कोषाध्यक्ष पद दिया गया।
उपाध्यक्ष सुंदरलाल जैन, राजकुमार बंसल, अमर राजदेव, मितेश गट्टानी, सहसचिव विनोद पर्सवानी, विशाल वर्धानी मीडिया प्रभारी पंकज गोयल, भरत भोजवानी संगठन मंत्री सुनील दानगढ़, मदन धाकड़ ग्रीटिंग चेयरमैन बगदूलाल कच्चारा प्रचार मंत्री दीपक माहेश्वरी, निखिल छाजेड़ एवं कार्यकारिणी में राजेंद्र पोरवाल, अरुण चौरड़िया, प्रकाश देवानी, धनराज रांका, प्रकाश एलानी, समीर जैन, अमर वर्धानी, गौरव पोरवाल, अनूप मुच्छल, राम दादवानी, अशोक चावला, महेश साहनी, विकास पोरवाल, तरुण वर्धानी, संजय श्रीचंदानी व नरेश गांधी को लिया गया। पदेन कार्यकारणी सदस्यों ने एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क संचालित जल मंदिर व प्रतिक्षालय में सुविधा बढ़ाने एवं दोदिवसीय धार्मिक यात्रा पर सहमती देकर प्रस्ताव पारित किया।