
नीमच टुडे न्यूज़ l अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया (राजा मैया) की अनुशंसा व राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया (कैबिनेटमंत्री दर्जा) म,प्र शासन एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रवण की सहमति पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष रामुराम डागर ने नीमच जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दीपक चन्डलिया को जिला महामंत्री, सुभाष सांगेला को संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया है l
उक्त जानकारी जिला प्रचारमंत्री शैलेन्द्र घेघट सह प्रचार मंत्री लोकेश खरे ने दी