नीमच टुडे न्यूज़ | आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक में तहसीलवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों की सराहना की।बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और विवादित प्रकरणों की प्रगति पर चर्चा की और निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार 95 प्रतिशत तक निराकरण सुनिश्चित करें। नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री आर.ओ.आर लिंकिंग और खसरा ई-केवाईसी का शत-प्रतिशत सेचुरेशन भी प्राथमिकता में रखने को कहा गया।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राजस्व विवादों का निराकरण राजस्व न्यायालयों में समयबद्ध तरीके से किया जाए। बैठक में वन प्रबंधन, अतिक्रमण प्रकरण, रास्ता विवाद और अतिवृष्टि प्रभावितों को राहत वितरण की समीक्षा भी की गई।कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण त्वरित और प्राथमिकता के साथ जारी रहे।
