NEEMUCH

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा जलस्रोतों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य नगर पालिका अध्यक्ष Swati Chopra के मार्गदर्शन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी Durga Bamaniya के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। नगर पालिका की जलकल शाखा के केमिस्ट सुरेश पंवार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्वालटोली तालाब से शुरुआत कर अब तक नाथूलाल धर्मशाला कुआं, बी.एन. 58 कुआं सहित कई जलस्रोतों की साफ-सफाई की जा चुकी है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल पाइप लाइन लीकेज सुधारने और खराब हैंडपंपों के संधारण का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। अभियान से स्थानीय नागरिकों को बेहतर जल सुविधा मिलने की उम्मीद है।