NEEMUCH
नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच Mohan Yadav ने Varanasi में आयोजित मध्यप्रदेश टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi की नई शिक्षा नीति ने सनातन परंपरा को शिक्षा से जोड़ते हुए युवाओं को संस्कार और विकास का मार्ग दिया है। सीएम ने कहा कि Kashi Vishwanath Corridor और Mahakal Lok जैसे प्रोजेक्ट्स ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के गौरव का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश विकास में साझेदार बनकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस आयोजन में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
