नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन का पहला सत्र सुशासन में संवाद की भूमिका पर केंद्रित रहा। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि शासन की योजनाओं और नीतियों की पारदर्शी जानकारी जनता तक पहुँचाना सरकार की विश्वसनीयता का आधार है। उन्होंने अफवाहों और दुष्प्रचार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता बताई। श्री जैन ने कहा कि जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संवाद को प्राथमिकता दी जाए।
जनसंपर्क अधिकारियों की भूमिका को सशक्त बनाते हुए सफलता की कहानियों को प्रचारित करने की बात कही गई। पत्रकारिता छात्रों को इंटर्नशिप देकर जनसंपर्क कार्यों में जोड़ा जाएगा। अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने समाजसेवियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से सतत संपर्क की बात कही।
आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपक सक्सेना ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। मीडिया विश्लेषण से नीतियों में सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स मीडिया से संवाद में रहें और नकारात्मक खबरों पर त्वरित संज्ञान लें।