नीमच टुडे न्यूज
नीमच टुडे डांडिया उत्सव का आयोजन अब 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे टाउन हाल में किया जाएगा। इस अवसर पर नीमच के सभी 85 गरबा आयोजक मंडल समितियों का सम्मान किया जाएग, साथ ही विभिन्न केटेगेरी अवार्ड भी दिए जाएंगे। नीमच टुडे संपादक राकेश सोन ने बताया कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नीमच के समस्त गरबा मंडल समितियो को हर वर्ष पुरस्कृत करने का निर्णय नीमच टुडे द्वारा लिया गया है। नीमच टुडे टीम द्वारा नवरात्रि के नौ दिन हर गरबा मंडल में जाकर गरबा आयोजक समितियों से संपर्क किया गया और निर्णायक मंडल ने विभिन्न वर्ग के पुरस्कार के लिए गरबा पंडालों का निरीक्षण किया। अब यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर रविवार को शाम 5 बजे टाउन हाल में किया जाएगा।
-
नौ दिन तक गरबा पंडालों में पहुंची टीम
नीमच टुडे और निर्णायक मंडल की टीम गरबा पंडालों तक पहुंची। इस दौरान जहां नीमच टुडे की टीम ने गरबा पंडालों का कवरेज किया वहीं निर्णायक टीम ने विभिन्न वर्गों के पुरस्कार के लिए गरबा पंडालों का अवलोकन किया।
-
नीमच टुडे के सहयोगी- यह है रिस्पांसर…
नीमच टुडे गरबा उत्सव के रिस्पांसर है ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन, केशव सिटी, सांवलिया फनीर्चर, श्री राधे होटल, नंदू सरार्फ, डिजीयाना ग्रुप, रिया फनीर्चर, होटल राजस्थानी, डोसा चटनी, स्टाफ एंड शॉप है। पुरस्कार ज्ञनोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन की तरफ से दिए जाएंगे।
-
इन पुरस्कारों की गई घोषणा
मां दुर्गा की सबसे सुंदर श्रृगारित प्रतिमा
बेस्ट गरबा पंडाल
बेस्ट लाइट डेकोरेशन
बेस्ट भारतीय संस्कृति परिधान
बेस्ट गरबा डांडिया ग्रुप