नीमच में 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, जागरूकता रैली से हुआ आगाज़ |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |  जिले में 12 से 14 अक्टूबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. खद्यौत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, डॉ. प्रवीण पांचाल और डीसीएम चंद्रपाल सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर फ्रूट मार्केट समेत प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस जिला अस्पताल पहुंची।रैली में पोलियो उन्मूलन के नारे लगाते हुएप्रतिभागियों ने आमजन को जागरूक किया।डॉ. मनीष यादव ने बताया कि रविवार, 12 अक्टूबर को बूथ स्तर पर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 13 और 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खद्यौत ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने के लिए इस अभियान में सक्रिय भाग लें।

Top