जीरन में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 78 मरीजों की जांच, 21 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | जीरन राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीरन में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 78 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें उपचार और आवश्यक परामर्श दिया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता भारती और नेत्र चिकित्सा सहायक गौरीशंकर राजावत ने मरीजों की जांच की। शिविर में 21 मोतियाबिंद, 8 नखुना, 10 दूर की नजर संबंधी समस्या, 17 एलर्जिक संक्रमण, 15 पास की नजर की समस्या, 4 पर्दे की जांच, एक ग्लूकोमा तथा 2 नासूर के मरीज पाए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को जिला चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया है। वहीं दृष्टिदोष वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार चश्मे और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि जिले में अंधत्व रोकने और मोतियाबिंद बैकलॉग समाप्त करने के लिए नियमित नेत्र शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Top