BIG NEWS :- अफीम किसानों के लिए बड़ी सूचना ! अफीम तोल की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू होगा तोल | पढ़ें पूरी खबर...| @NeemuchToday

नीमच टूडे न्यूज़ | शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच ने फसल वर्ष 2024-25 के लिए अफीम सैंपलिंग और परीक्षण प्रक्रिया की शुरुआत की तारीख 29 मार्च 2025 निर्धारित की है। इस बार भी सैंपलिंग और परीक्षण OCTA (Opium Container Tracking Application) प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
कृषकों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी बिचौलिये या कर्मचारी के द्वारा दिए गए प्रलोभन से बचें, क्योंकि इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और गोपनीय बनाया गया है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
सभी परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://goaf.gov.in पर हर दिन अपलोड किए जाएंगे। इसके अलावा, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसे सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष का नंबर 07423-226015 और ईमेल आईडी [email protected] है।

 

 

Top