BIG NEWS :- CMO राजनीति में उलझे भाड़ में जाए शहर ! नीमच गन्दगी से पटा कैसे आएगा नंबर 1,  कभी निरीक्षण पर नहीं जाते CMO...| पढ़े पूरी खबर नीमच टूडे पर...| @NeemuchToday

नीमच नगरपालिका के सीएमओ अधिकारी कम और अब राजनीति का मोहरा ज्यादा साबित हो रहे है | हालत ये है की शहर गंदगी से पटा है नगरपालिका में समस्याओ का  अम्बार है और वे भाजपा नेताओ के लड़ाकर जमकर राजनीति कर रहे जिससे भाजपा की किरकिरी हो रही है | 


नीमच टूडे न्यूज़ | नीमच की स्थिति यह हो  गई है की पार्षद तो ठीक  नगरपालिका सीएमओ अब जमकर राजनीति करने लगे है एक तरफ शहर गन्दगी से पटा है दूसरी तरफ नगरपालिका में लोगो के काम नहीं हो रहे है, नामांतरण हो या कुत्त्तों का आतंक समस्त जस की तस बानी हुई है अब सवाल उठ रहे है की शहर में गन्दगी है तो नीमच नंबर 1 कैसे आएगा पिछले कुछ समय से नीमच नगपालिका के सीएमओ महेंद्र वसिष्ठ राजनीति का मोहरा साबित हुए है | कभी उनके झगडे नगरपालिका अध्यक्ष से चलते है तो कभी पार्षदों से उलझते है, भ्रष्टाचारके कई आरोप लग चुके है उसके बाद भी वे नीमच में ठीके हुए है सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ राजनीति के मोहरे है लेकिन अपनेआप को राजनीती का चाणक्य बताते हुए नीमच में सत्तारूढ़ भाजपा दल के नेताओ को दो गुटों में बाट दिया है हालत ये है की सीएमओ इस तरह से राजनीती कर रहे है की एक तरफ नगरपालिका अध्यक्ष की किरकिरी करा रहे है दूसरी तरफ भाजपा के नेताओ को साधकर अपनी कुर्सी बचा रहे है | इस पूरे मामले में किरकिरी भारतीय जनता पार्टी की हो रही है जहा एक अधिकारी नीमच नगरपालिका का बॉस बन भाजपा नेताओ को लड़ा रहा है और खुद जमकर राजनीति कर रहा है | 


शहर विकास का विजन नहीं - 
नीमच शहर का दुर्भाग्य कहे की नगरपालिका में ऐसा सीएमओ बैठा है जिसके पास विकास का कोई विजन नहीं है उन्हें आज तक कभी फिल्ड में नहीं देखा गया ना तो वे निरिक्षीण करने वार्डो में जाते और ना ही कभी कोई नया प्रोजेक्ट बनाते है | सिर्फ भाजपा नेताओ को लड़ाना और राजनीति करना ही उनका मकसद रह गया है | 


भाजपा की करा रहे किरकिरी --
नीमच नगरपालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ पिछले कुछ समय से इस तरह से राजनिति कर रहे है की भाजपा की किरकिरी हो रही है वे भाजपा शासित नगपालिका अध्यक्ष और नगरपालिका को बदनाम कर रहे है भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओ को साधकर अपने हितो के लिए भाजपा नेताओ को लड़ा रहे है |

Top