कृति संस्था की नवीन कार्यकारिणी निर्वाचित, डॉ. अक्षय राजपुरोहित बने अध्यक्ष |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच, 27 अप्रैल – साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति की साधारण सभा में सर्वसम्मति से सत्र 2025-26 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। डॉ. अक्षय राजपुरोहित अध्यक्ष, कमलेश जायसवाल सचिव और राजेश जायसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर डॉ. राजेंद्र जायसवाल (उपाध्यक्ष), योगेश पाटीदार (सह सचिव), एडवो. कृष्णा शर्मा (प्रचार सचिव) और मंजुला धीर (महिला प्रकोष्ठ संयोजिका) चुनी गईं। निर्वाचन प्रक्रिया डॉ. अर्चना पंचोली की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और संस्था में 6 नए सदस्य भी शामिल हुए। नवीन कार्यकारिणी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

Top