कम समय में अधिक नेत्रदान के बाद रोटरी क्लब देहदान व ऑर्गनदान की ओर अग्रसर है- शरद जैन, कनावटी जेल में कैदियों को सही राह दिखाने के लिए आध्यात्मिक ग्रंथ की अलमारी की अभिनव सौगात | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | समाज के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में  निराश्रित दिन दुःखी पीडि़त मानव की सेवा ही सच्ची मानवता की सेवा होती है। रोगी को दवा, भूखे को रोटी और निर्धन को शिक्षा संसार में सबसे बड़ा परमार्थ का सेवा कार्य है जिसे रोटरी क्लब के साथी टीम  जोश भावना के साथ पूरा कर रहे हैं। भगवान धरती पर हर घर भगवान नहीं भेज सकता था इसलिए उसने रोटरी के सेवक  को बनाया, निराश्रित पीड़ित मानवता की सेवा के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है।यह बात रोटरी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक ने कहीं। वे रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 के  मंडलाध्यक्ष रोटरी क्लब नीमच की आधिकारिक यात्रा के द्वितीय चरण के अभियान में शुक्रवार रात को  होटल राज पैलेस‌ (एक निजि होटल के सभागार )में  रोटरी क्लब द्वारा वर्ष मे आयोजित सेवा गतिविधि कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होने कहा कि रोटरी के साथी टीम जोश भावना के साथ समाज सेवा के नित नए सेवा प्रकल्प संचालित कर समाज की पीड़ित मानवता के लिए सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं जो रोटरी क्लब के साथियों  और देशवासियों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है। रोटरी क्लब का 51 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास है। रोटरी क्लब नीमच द्वारा नीमच नगर में यात्री प्रतीक्षालय,  प्याऊ, संकेत  बोर्ड निर्माण, स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के तकनीकी उपकरण वितरण जैसे अनेक सेवा कार्यों को पूर्ण किया है जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक अभिनव सौगात है। रोटरी का चक्र सुदर्शन चक्र जैसा मानते हैं विश्व के हर देश में हर पल एक समाज सेवा प्रकल्प संचालित होता रहता है। जिस प्रकार रामायण काल में हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाई तो उन्होंने सात समुंदर को आकाश में उड़ते हुए पार कर लिया था उसी प्रकार यदि हम भी अपनी शक्ति को याद करें और  टीम जोश के साथ आगे बढ़े तो जीतेंगे और हमारा समाज सेवा का बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हम सरलता से पूरा करेंगे।

 

परमार्थ के लिए दान करना भी एक जादू है हमारे दान का 50 प्रतिशत 2 वर्ष बाद वापस हमें नए समाज सेवा प्रकल्प के लिए राशि के रूप में मिलता हैं  यह जादू सिर्फ रोटरी में ही संभव है हम एक रुपया दान करते हैं और ₹6 वापस ले लेते हैं। सीरिया के आतंकवादी हमलें में घायलों को रोटरी क्लब ने हजारों भोजन के पैकेट पहुंचा कर पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। सन 1978 से 1987 के मध्य 10 साल के लंबे संघर्ष के बाद रोटरी क्लब में महिलाओं को सदस्यता का अधिकार मिला है अब महिलाएं भी पीड़ित मानवता की क्षेत्र में अपनी सेवा का योगदान प्रदान कर सकती है। इंदिरा गांधी और मदर टेरेसा भी रोटरी क्लब की  मानद सदस्य के रूप में रही है जो हमारे लिए आदर्श प्रेरणादाई है। अतिरिक्त मंडलाध्यक्ष शरद गांधी (मंदसौर) ने कहा कि रोगी सेवा सिद्धांतों पर कार्य सेवा की अद्भुत मिसाल रोटरी क्लब सामने ला रहा है। रोटरी क्लब नीमच के अध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि हर प्रोजेक्ट में टीम भावना के साथ सभी को साथ लेकर सेवा प्रकल्प को पूर्ण करने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। सेवा सहचार्य का संतुलन बनाने के लिए क्लब के पदाधिकारी रात दिन परमार्थ पुरुषार्थ का परिश्रम करते हैं। दीन दुःखी की सेवा में जो संतोष का सच्चा सुख मिलता है। वह संसार में और कहीं नहीं मिलता है। इसलिए जो सेवा कर सके करते हैं। दिन दुखियों की सेवा ही सच्ची मानवता की सेवा होती है।

शरद जैन ने इस अवसर अपने पिता की स्मृति में प्याऊ और पशुओं के लिए खेर निर्माण सेवा प्रकल्प की घोषणा की। रोटरी क्लब नीमच के सचिव यजुवेंद्र सिंह भाटिया ने वर्ष पर्यंत क्लब द्वारा संचालित की गई सेवा प्रकल्प की गतिविधियों का विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम शुभारंभ की घोषणा डॉक्टर अंतिमा भाटिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रोटरी जनक पाल हेरिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रथम निर्धारित 8 बजे समय पर आने वाले 20 दंपति रोटरी साथियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर 40से अधिक  सेवा प्रकल्प गतिविधियों की फिल्म को उनके समक्ष सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया और उनके सम्मान में गरिमामय  सम्मान समारोह  आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष के कर कमलों से समाज एवं नगर विकास के लिए विभिन्न सेवा प्रकल्पों श्रृंखला में विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्यापन प्रशिक्षण के लिए एकीकृत  शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिसलवास कलां, प्राथमिक विद्यालय लेवड़ा, प्राथमिक विद्यालय अर्निया कुमार उपरोक्त तीनों विद्यालय में  एक -एक युनिट  एलइडी स्मार्ट एजुकेशन एसडी टीवी, कनावटी जेलर यशवंत मांझी को विभिन्न आरोपों में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंदी के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रेरक जेल पुस्तकालय में धार्मिक ग्रंथ एवं ग्रंथ की अलमारी प्रदान की । इस अवसर पर 50 धार्मिक पुस्तक ज्ञानोदय की चेयरपर्सन डॉक्टर माधुरी अनिल चौरसिया द्वारा कनावटी जेल पुस्तकालय को प्रदान करने की घोषणा की गई।

तथा नगर में यातायात का सुव्यवस्थित संचालन के लिए 20 बेरिकेट्स तथा 50 स्टॉपर की अभिनव सौगात भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी एवं दिलीप डूंगरवाल ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार सचिव यजुवेंद्र सिंह भाटिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का विश्राम राष्ट्रगान व वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ  किया गया। इस अवसर परसमाजसेवी, प्रहलाद राय गर्ग दडोली वाला, डॉक्टर रमेश दक, डॉक्टर मनीष चमड़ियां, भारत विकास परिषद के प्रदीप चोपड़ा, सुनील सिंहल,रिंकू राठौर आशा सांभर ,रानी राणा सुनील गोपावत, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, वैश्य सम्मेलन के हरि बल्लभ मुच्छाल, गोविंद पोरवाल  ,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर ,आशीष गर्ग बामनबड़ी ,संदेश माहेश्वरी, दिलीप चौधरी ,ललित राठी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Top