नीमच टूडे न्यूज़ | बीती रात को जमुनिया कला निवासी पप्पू लाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा अदानी विलमार फैक्ट्री के पास हुआ। घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकरी के अनुसार, बीती रात कुछ राहगीरों ने देखा कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल व्यक्ति को पायलट अर्जुन कच्छावा और ईएमटी स्टाफ राहुल पाटीदार ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम पप्पू लाल है, जो मांगीलाल नलवाया का पुत्र है। आज शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को यह आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने पप्पू को टक्कर मारकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी |