नीमच टुडे न्यूज़ | विगत कई वर्षों में अजाक्स की लंबित पड़ी मांगों का निराकरण हेतु अजाक्स जीरन तहसील अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री, सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर-नीमच जावद, जावद विधायक, मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन भोपाल,अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन भोपाल के नाम जीरन तहसीलदार यशपाल मुजालदा को प्रेषित किया।
उपरोक्त जानकारी अजाक्स तहसील जीरन अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश अजाक्स द्वारा पिछले वर्ष न्यायोचित मांगों को शासन के सम्मुख रखा गया था लेकिन उनमें से शासन द्वारा अधिकांश मांगों की पूर्ति नहीं किए जाने के कारण असंतोष व्याप्त हैं। यदि अजाक्स की समय रहते मांगे पूरी नहीं होती है तो राजधानी भोपाल में प्रांतीय निर्देशानुसार आंदोलन की राह अपनानी पड़ती। ज्ञापन में बताया गया है कि पदोन्नति में आरक्षण हेतु मनोज गोरकेला, स्पेशल कौंसिल मध्य प्रदेश द्वारा तैयार पदोन्नति नियम को शीघ्र लागू किया जावे। मध्य प्रदेश की वर्तमान स्थिति में बैक लोग के लगभग 10,4,500 रिक्त पदों की समय सीमा में आवेदन पत्र आमंत्रित कर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से पूर्ति की जावे। मध्य प्रदेश न्यायिक सेवाओं में सिविल जजों की भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण के लिए पूर्व की भांति न्यायिक सेवा सिविल जजों की भर्तीयां मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाए एवं न्यायिक सेवा के साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया जाए अथवा यदि संभव न हो तो साक्षात्कार के अधिकतम 10% अंक निर्धारित किया जाकर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा साक्षात्कार में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की शर्त खत्म की जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि उच्च पदों का प्रभार वरिष्ठता के आधार पर दिया जावे जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जावे। आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति की जावे एवं विशेष परिस्थिति में लागू करना आवश्यक हो तो उसमें आरक्षण रोस्टर का पालन किया जावे। ज्ञापन में बताया गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक छात्रवृत्ति प्रदाय की जावे। बताया गया कि प्रत्येक ब्लॉक में 500, प्रत्येक तहसील में 1000, प्रत्येक जिले में 5000, प्रत्येक संभाग में 10 हजार एवं प्रदेश की राजधानी में 20 हजार छात्रों की संख्या में छात्रावास खोला जावे। अन्य राज्यों की भांति लोक सेवकों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू की जावे। यह ज्ञापन प्रांतीय अध्यक्ष कार्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देश पत्र क्रमांक 2179 के तहत अजाक्स तहसील अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया, अंबालाल धानुक द्वारा मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल,अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल, सांसद सुधीर गुप्ता मंदसौर-नीमच - जावरा, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा के नाम तहसीलदार यशपाल पुजवा दिया को ज्ञापन प्रेषित किया।