विधायक दिलीपसिंह परिहार ने किया जावी-राजपुरिया रोड निर्माण का भूमिपूजन | पढ़े पूरी खबर...|@NeemuchToday 

नीमच टूडे न्यूज़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में विकास के अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। भाजपा जो कहती है वो करती है। जम्मु कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई। 550 वर्शों के संघर्श के बाद प्रभु श्रीराम का मंदिर जनता जनार्दन के मतरूपी आशीर्वाद से बन पाया है। केन बेतवा और चम्बल का पानी अब नीमच जिले के प्रत्येक खेत में आएगा। उक्त बात नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने 11 अप्रैल को नीमच विधानसभा के उत्तर मंडल में 2 करोड 13 लाख 53 हजार रूपए की लागत से बनने वाली जावी से राजपुरिया रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। 


विधायक परिहार ने कहा कि सरकार द्वारा 10 गायों से ज्यादा गौपालन करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। लघु उद्योग स्थापना पर 40 से 45 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। नीमच से झालावाड तक फोरलेन बनकार दिल्ली-मुम्बई कॉरिडोर से जोडा जाएगा। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही नर्सिंग कॉलेज भी खुलेगा। पायलेट ट्रेनिंग सेन्टर से क्षेत्र के युवा हवाई जहाज उडाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़, उत्तर मण्डल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार, भादवामात मण्डल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा,  महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, महेश गुर्जर, सरपंच देवकन्या बाई खाती, भोपाल अहीर, दिलीप पुरोहित, निलेश पाटीदार सहित ग्राम पंचायत जावी, राजपुरिया के ग्रामवासी, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Top