जाको राखे सांइया- मार सखे न कोय आज का दिन खास- प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी नाकाम, सांवरा सेठ की महापदयात्रा आज- हजारों भक्त चलेंगे पैदल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा को दो साल पहले मौत के घाट उतारने का षडयंत्र दुश्मनों ने रचा था। भाड़े के शुटरों को भेजे गए थे लेकिन जो मारने आया था वह खुद ही मौत घाट उतर गया और समाजसेवी अशोक अरोरा का जीवन सुरक्षित बच गया। संत कबीरदास कह गए है कि  जाको राखे सांइया,मार साखे न कोय। समाजसेवी अशोक अरोरा ने जीवन में जो पुण्य कार्य किए वे उनकी सुरक्षा कवच बन गए। भगवान की भक्ति ने उन्हें नया जीवनदान दिया और वे दुश्मनों पर एक बार फिर जिंदगी की जंग जीत गए। हमले के इस काले दिन को भी समाजसेवी अशोक अरोरा ने भक्ति उत्सव का दिन बनाया और संवारिया सेठ की महापदयात्रा प्रारंभ कराई जो हर वर्ष आयोजित होती है। इस महा पदयात्रा हजारों भक्त पैदल चलते हैं और सेठों के सेठ सांवरिया सेठ के दरबार जाकर शिश नवाते हैं।

जिस स्थान पर हमला- वहां भजन संध्या कहते हैं पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए तो  दुश्मनों को भी जवाब दिया जा सकता है। जिस स्थान पर समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला हुआ था, उस स्थान पर श्याम भजन संध्या की भक्तिमय परंपरा प्रारंभ हुई है। अब हर वर्ष बाबा श्याम के भजनों की बौछार होती है और हजारों भक्त श्याम भक्ति में डूबते हैं। आज सांवरा जी हजारों भक्त चलेंगे पैदल श्री सांवरिया सेठ दरबार मंडफिया तक वार्षिक पैदल यात्रा  4 फरवरी को सुबह 8:30 बजे लायंस पार्क चौराहा नीमच से प्रारंभ होगी। करीब 90 किलोमीटर की यह पदयात्रा श्रद्धालुओं की भक्ति, अनुशासन और उत्साह का प्रतीक बनेगी। पदयात्रा को लेकर सोमवार को स्थानीय किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य एडवोकेट मनीष जोशी, हरीश दुआ, गोपाल गर्ग जीजी, महेंद्र मोनू लोक्स, राजेंद्र गर्ग आदि संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि श्री सांवरिया सेठ दरबार तक पैदल यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यात्रा के लिए किसी प्रकार का पंजीयन आवश्यक नहीं होगा। प्रत्येक 2 किलोमीटर की दूरी पर जलपान की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त वाहन पूरे मार्ग में साथ चलेगा, ताकि थकान या अस्वस्थता महसूस करने वाले यात्रियों को आगे तक पहुंचाया जा सके। चिकित्सा सुविधाओं के लिए मेडिकल टीम भी यात्रा में शामिल रहेगी। निंबाहेड़ा में रात्रि विश्राम-  भजन संध्या 4 फरवरी को नीमच से शुरू हुई पदयात्रा का रात्रि विश्राम राजस्थान के निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी परिसर में होगा, जहां श्रद्धालुओं के भोजन और ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। यहां भी आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 5 फरवरी को अलसुबह यात्रा पुनः प्रारंभ होकर दोपहर तक मंडफिया धाम पहुंचेगी, जहां भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Top