कैंसर दिवस पर नीमच जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की वर्कशॉप,डॉक्टरों ने साझा किए बचाव और जांच के उपाय | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आज नीमच जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देना रहा वर्कशॉप में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और शुरुआती लक्षणों की पहचान से कैंसर से बचाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान आमजन को तंबाकू से दूरी, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक सक्रियता अपनाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल, कैंसर नोडल अधिकारी डॉ. विजय भारती, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता भारती सहित एनसीटी स्टाफ मनीष व्यास उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कैंसर नियंत्रण के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
 

Top