आमलीखेड़ा में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | आमलीखेड़ा के मुख्य चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों (भंवर) के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में गांव के कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मनासा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में एक वृद्ध बल्लू बंजारा (उम्र 79 वर्ष), निवासी आमलीखेड़ा की हालत गंभीर होने पर उन्हें नीमच सिविल अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर बाहर से आए दो आदिवासी मजदूर झोपड़ी बनाकर मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड उग्र हो गया और आसपास मौजूद लोगों को काट लिया। इस घटना में महेंद्र सिंह (पिता जालम सिंह, उम्र 55 वर्ष) एवं कान्हा सेन (पिता भंवरलाल सेन, उम्र 32 वर्ष) निवासी आमलीखेड़ा भी घायल हुए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमले ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का उपचार शुरू किया प्रशासन से मांग की जा रही है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए उचित कदम उठाए जाएं

Top