एनएचएआई में इंटर्नशिप से युवाओं को मिलेगा तकनीकी का अनुभव लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता ने  पूछे सवाल-  मंत्रालय ने दिए जवाब | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नीमच सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा लोकसभा मं पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उच्च शिक्षा विभाग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद  के सहयोग से एक समर्पित इंटर्नशिप कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिससे युवाओ को तकनीकी लाभ मिलेगा। प्रश्नकाल के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने प्रश्न के माध्यम से यह जानना चाहा था कि क्या एनएचएआई द्वारा राजमार्ग एवं अवसंरचना क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित करने हेतु कोई इंटर्नशिप योजना शुरू की गई है, उसकी पात्रता, अवधि, स्टाइपेंड तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी क्या है। मंत्रालय ने दिया जवाब- मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को परियोजना योजना, डिजाइन, निर्माण पर्यवेक्षण, संचालन और रखरखाव जैसे कार्यों में शामिल किया जाएगा। वहीं कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, वित्त, कानून, पर्यावरण, मानव संसाधन एवं प्रशासन जैसे विषयों के छात्र एनालिटिक्स, आईटी सपोर्ट, टोलिंग ऑपरेशंस, भूमि अधिग्रहण, वित्तीय एवं कानूनी कार्यों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इंटर्नशिप की अवधि में एक माह की शीतकालीन, दो माह की ग्रीष्मकालीन तथा अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए छह माह की इंटर्नशिप का प्रावधान किया गया है। प्रतिवर्ष लगभग 500 छात्रों को इंटर्न के रूप में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

Top