नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में आज आशा एवं आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन सीटू के सदस्यों ने 7 माह से वेतन न मिलने के विरोध में जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी दिनेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष कृष्णा कांटे, महासचिव रेखा व्यास और उपाध्यक्ष कांता अहीर ने बताया कि जुलाई 202 यूनियन की जिला अध्यक्ष कृष्णा कांटे, महासचिव रेखा व्यास और उपाध्यक्ष कांता अहीर ने बताया कि जुलाई 2025 से केवल दो माह का वेतन मिला, उसके बाद वेतन बंद है, जिससे आशा कर्मियों को दैनिक जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन सौंपने के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट का विरोध किया। बजट में आशा कार्यकर्ताओं के वेतन वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा गया। विरोध स्वरूप जिला चिकित्सालय के बाहर बजट की प्रतियां जलाई गई। इस दौरान सीटू के कई पदाधिकारी और आशा पर्यवेक्षक मौजूद रहे।