BIG NEWS :- कुख्यात तस्कर पर सफेमा पर की कार्यवाही ! डेढ़ करोड़ की संपत्ति सीज- नीमच पुलिस को मिली बडी सफलता, पढ़े पूरा मामला नीमच टूडे पर...| @NeemuchToday

जावद के कुख्यात तस्कर की डेढ़ करोड़ की संपत्ति को सीज कराने का आदेश मुंबई की सफेमा कोर्ट नेदिया है। नीमच पुलिस  ने सफेमा एक्ट के तहत मुंबई कोर्ट में केस दायर किया था, जिस पर यह सफला प्राप्त की है।

नीमच टुडे न्यूज | मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट ने जावद के कुख्यात तस्कर रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल की 1.52 करोड़ रुपए की संपत्ति को सीज करने का आदेश दिया है। रतनलाल नीमच जिले के जनकपुर गांव का रहने वाला है। रतनलाल को 29 मार्च 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेजा गया था। इससे पहले 8 जनवरी 2025 को जावद थाने की पुलिस ने बोरखेड़ी में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 520 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। इस मामले में दो आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया था, जबकि रतनलाल फरार हो गया था। उसे बाद में 1 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

सफेमा कोर्ट में दायर किया था केस  
जावद पुलिस ने वित्तीय जांच के बाद 13 मार्च 2025 को आरोपी की अवैध संपत्ति को सीज करने का प्रस्ताव सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा था। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 8 अप्रैल 2025 को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब रतनलाल अपनी सीज की गई संपत्ति का स्थानांतरण नहीं कर सकेगा।

Top