नीमच में 17 दिसंबर से दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण शुरू | @Neemuch Today

नीमच टुडे न्यूज़ । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में अगले पांच वर्षों में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लिए पशुपालन विभाग लगातार नवाचार कर रहा है। इसी दिशा में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तीन चरणों में संचालन की योजना बनाई गई है। अभियान का प्रथम चरण 2 से 9 अक्टूबर के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण 17 से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

इस चरण में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, मैत्री, गौसेवक और दुग्ध संघ के कार्यकर्ता पांच से नौ पशुपालकों के घर जाकर पशुपालन से लाभ और पशु स्वास्थ्य, पोषण तथा नस्ल सुधार पर जानकारी देंगे। नीमच जिले में कुल 14,674 पशुपालक हैं, जिनमें जावद में 6,010, नीमच में 3,902 और मनासा में 4,762 शामिल हैं। अभियान में 190 अधिकारियों को तैनात किया गया है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव और अन्य जनप्रतिनिधि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए निगरानी करेंगे। पशुपालकों की जानकारी अभियान के बाद एप पर अपलोड की जाएगी। 

Top