नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चार अलग-अलग मामलों में वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खनिज विभाग की कार्रवाई में बिना रॉयल्टी रेत, गिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर, ट्रिगर और जेसीबी वाहन पकड़े गए। इनमें मनासा खुर्द निवासी मुकेश बावरी और बाकरोक निवासी भेरूलाल बंजारा पर 28-28 हजार 750 रुपये, केसुंदा निवासी श्रीलाल आंजना पर 1 लाख 75 हजार 200 रुपये तथा धऊखेड़ी निवासी मुकेश गुर्जर पर 1 लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम-2022 के तहत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुर्माना राशि जमा होने के बाद ही जब्त वाहन छोड़े जाएंगे।