नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन मंडल कार्यालय परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन मंडल अधिकारी एस.के. अटोदे ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डीएफओ अटोदे ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कटहल का पौधा रोपित किया तथा उसकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जामुन, सीताफल, आम, रामफल और कटहल जैसे फलदार पौधों का रोपण किया। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी गिरीश सिंह राठौड़, मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह राठौड़, हेमलता सोनी, कुंवर अग्निवेश, पूजा बंबोरिया सहित अन्य कर्मचारियों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। डीएफओ एस.के. अटोदे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्तर पर भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।