बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार और शिक्षा से जोड़ें, मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने नीमच बैठक में दिए निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह शनिवार को नीमच पहुंचे, जहां सर्किट हाउस पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एडीएम बीएस कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही मानव अधिकार आयोग मित्र, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि समावेशी विकास के लिए मानव अधिकारों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोग मित्र केके जैन, कमला शंकर विश्वकर्मा, बाल कल्याण समिति के प्रवीण कुमार शर्मा, माया लालवानी, माणक मोदी, जगदीश शर्मा सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने विचार साझा किए। इससे पहले मनासा में भी उनका स्वागत किया गया।

Top