भाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में नीमच उपविजेता, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | स्कूल शिक्षा विभाग के विभागीय खेल कैलेंडर के तहत 8 अप्रैल 2026 को मंदसौर के नूतन स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में उज्जैन संभाग स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर और आगर मालवा की टीमों ने भाग लिया। 50 वर्ष आयु वर्ग में नीमच के व्यायाम शिक्षक खिलाड़ी अजय नागोरी, भरत सिंह कुमावत और भारत सिंह परिहार ने सिंगल व डबल्स मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंदसौर और आगर मालवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उज्जैन से कड़े मुकाबले के बाद नीमच टीम मामूली अंतर से हारकर उपविजेता रही। अन्य वर्गों में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वे प्रारंभिक दौर में बाहर हो गए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सुजान मल माँगरिया सहित अधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई दी।

 

Top