नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ, पहले दिन ही उमड़ी पालकों की भीड़ |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-02 में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने फीता काटकर किया, वहीं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव भी मौजूद रहे। मेले में 15 दुकानदारों द्वारा सभी कक्षाओं की पुस्तकें, गणवेश और स्टेशनरी सामग्री न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर करीब 20 प्रतिशत और कॉपी-रजिस्टर सहित स्टेशनरी पर 50 प्रतिशत तक का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया ने पालकों से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की। पहले ही दिन करीब 300 से अधिक पालकों ने मेले में पहुंचकर खरीदी की। यह मेला 12 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें आगे और भीड़ बढ़ने की संभावना है।

Top