नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुक्रवार को विधिवत शुरू हुई। शुभारंभ के अवसर पर तोल केंद्र पर पहुंचे किसानों का फूलमाला पहनाकर और मुंह मीठा कर सम्मान किया गया। खरीद प्रभारी भगवान सिंह राणावत ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, साथ ही राज्य सरकार द्वारा बोनस भी दिया जा रहा है।
किसानों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी उपज को एफएक्यू मानकों के अनुसार सुखाकर ही केंद्र पर लाएं और तौल पर्ची अवश्य लें। भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता महेश चौरड़िया ने इसे किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया। कार्यक्रम में पहले गेहूं बेचने वाले किसानों कमलेश शर्मा, सुभाष पाटीदार और राकेश पाटीदार का विशेष सम्मान किया गया।