मध्यप्रदेश में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा, 10 से 25 अप्रैल तक महिलाओं के सशक्तिकरण पर होंगे विशेष आयोजन |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |  मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 10 से 25 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोपाल के हंसध्वनि सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा, वहीं संभागीय मुख्यालयों सहित छिंदवाड़ा, खरगोन और मंदसौर में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। पखवाड़े के अंतर्गत पदयात्राएं, सेमीनार, गोष्ठियां और व्याख्यान आयोजित होंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों और समाज की सक्रिय महिलाओं की भागीदारी रहेगी। स्कूल-कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर नारी सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। इस अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

Top