टाउनहॉल में गूंजा नवकार मंत्र, 800 से अधिक लोगों ने दिखाई आस्था और एकता |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में विश्व नवकार दिवस के अवसर पर टाउनहॉल में भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ, जिसमें 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जैन समाज के साथ पंजाबी, सिंधी, ब्राह्मण सहित अन्य समुदायों की सहभागिता ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअली जुड़े और नवकार मंत्र की महिमा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, वहीं जिटो महिला विंग द्वारा गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जिटो सदस्य, महिला व युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही। अतिथियों ने नवकार मंत्र को शांति, अहिंसा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए इसकी सार्वभौमिकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने सामूहिक जाप कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।

Top