चौथखेड़ा में विधायक परिहार की चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं |@NeemuchToday

 नीमच टुडे न्यूज़ |भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने ग्राम चौथखेड़ा का दौरा कर चौपाल आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। विधायक ने केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर उनके अनुभव जाने और कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Top