भारत विकास परिषद नीमच का दायित्व ग्रहण समारोह कल |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | सेवा और संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद (मध्य भारत पश्चिम प्रांत) शाखा नीमच का सत्र 2026-27 के लिए नवगठित पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार, 11 अप्रैल को शाम 7:30 बजे सीएसवी अग्रवाल भवन, नीमच में आयोजित किया जाएगा। नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल एवं कोषाध्यक्ष संदीप दरक अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ लेकर दायित्व संभालेंगे। मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम शर्मा (अध्यक्ष, भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान कोटा) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, प्रांत अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल एवं रीजनल सचिव प्रदीप चोपड़ा मौजूद रहेंगे। शपथ अधिकारी के रूप में प्रदीप चोपड़ा शपथ दिलाएंगे।

Top