नीमच टुडे न्यूज़ | भारत विकास परिषद शाखा नीमच का दायित्व ग्रहण समारोह सीएसवी अग्रवाल भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कोई सुख नहीं होता। समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुरुषोत्तम गुप्ता ने अध्यक्ष, सतीश गोयल ने सचिव और संदीप दरक ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। महिला संयोजिका के रूप में सुनीता चौधरी ने भी जिम्मेदारी ग्रहण की। इस अवसर पर परिषद में 9 नए सदस्यों को भी सदस्यता दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि दिलीप सिंह परिहार ने महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ