शिवना शुद्धिकरण अभियान के 99 दिन पूरे, श्रमदान से नदी को मिल रही नई पहचान |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |   मंदसौर में शिवना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान ने 99 दिन पूरे कर लिए हैं। रविवार को श्रमदान के दौरान समाजसेवियों और नागरिकों ने मिलकर नदी से एक ट्रॉली कचरा बाहर निकाला। अभियान के तहत नदी किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरा, गाजर घास और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ किया गया, साथ ही नदी के भीतर जमा प्लास्टिक को भी हटाया गया। इस मौके पर विधायक विपिन जैन ने लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि नदी में कचरा न डालें, यह पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी नागरिकों से हर रविवार सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान में शामिल होने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में समाजसेवी, महिलाएं और आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Top