नीमच टुडे न्यूज़ | भारत रत्न देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी विश्व प्रसिद्ध कायस्थ शिरोमणि व्यक्तित्व रहे। आपने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। यह बात कायस्थ समाज नीमच के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सक्सेना ने स्थानीय आईसेक्ट कंप्यूटर एकेडमी पर कही, अवसर था डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती का। कार्यक्रम डॉ प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। कायस्थ समाज नीमच महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा निगम ने कहा प्रसाद अनुशासन प्रिय शिक्षक भी रहे आपने अर्थशास्त्र में भी उच्च शिक्षा ली थी। संविधान सभा के अध्यक्ष भी रहे प्रसाद ने कानून डिग्री हासिल की एवं स्वर्ण पदक जीता था यह पूर्व अध्यक्ष राजेश जौहरी ने बताया। इस अवसर मनीष सक्सेना, पीयूष सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कायस्थ समाज उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने किया और आभार कायस्थ समाज कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने माना । उपरोक्त जानकारी कायस्थ समाज प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने दी।