नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर जिलेभर में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की मिसाल है। उनके द्वारा रचित संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का आधार है। गुर्जर ने बताया कि सभी ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं और बाबा साहेब के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाएं।
