नीमच जिले में जगह-जगह होंगे कार्यक्रम, विचार गोष्ठी व माल्यार्पण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिलेभर में कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां और माल्यार्पण आयोजित होंगे। नीमच शहर में गांधी भवन में सुबह 11 बजे विचार गोष्ठी के बाद अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलग-अलग समय पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जीरन, रतनगढ़, सिंगोली, मनासा, कुकड़ेश्वर और रामपुरा सहित जिले के कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का संकल्प लेंगे।

Top