नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह सह हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना जीवन समानता, भाईचारे, मानवता और शिक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी का जीवन आज भी समाज को दिशा देने वाला प्रकाश है। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव भी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। विधायक सखलेचा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने और सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वहीं विधायक परिहार ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को मौलिक अधिकार और कर्तव्य प्रदान किए। कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय और छात्रावास की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।
