जेतपुरा में 33 लाख के अमृत सरोवर का निरीक्षण, आयुष शिविर में 109 मरीजों को मिला लाभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और स्थल की उपयुक्तता का जायजा लेते हुए कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सरोवर की लंबाई 300 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर है तथा इसमें करीब 20 हजार घन मीटर जल संग्रहण क्षमता होगी। इसके निर्माण से आसपास के गांवों में जल स्तर बढ़ेगा और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसी दिन आयुष विभाग द्वारा चचौर, जूना मालाहेडा और जमुनिया कलां में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को परामर्श और औषधियां वितरित की गईं। कुल 109 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Top