नीमच में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का जिलेभर में हुआ सीधा प्रसारण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के तहत सोमवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण पूरे जिले में बड़े स्तर पर देखा गया। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिले की 6 परियोजना स्तर इकाइयों, 39 सेक्टर स्तर और 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने कार्यक्रम को लाइव देखा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पांडे ने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत 10 से 25 अप्रैल तक ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक विभिन्न जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को योजनाओं से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।

Top