पृथ्वी दिवस पर भरभड़िया विद्यालय में चित्रकला, पौधारोपण व स्वच्छता अभियान सम्पन्न | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शासकीय माध्यमिक विद्यालय भरभड़िया में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्रकला, निबंध लेखन, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने पृथ्वी को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार तोतला  रहे। कार्यक्रम सराहनीय रहा। सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है 

Top