नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों की उपजाऊ मिट्टी को किसानों के खेतों में पहुंचाने का कार्य तेजी से जारी है। जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा के ग्राम बरखेड़ी में 15 किसानों द्वारा जेसीबी मशीन एवं 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से तालाब की काली उपजाऊ मिट्टी निकालकर खेतों में डाली जा रही है। अब तक लगभग 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन किया जा चुका है। इस कार्य से तालाब की जल संग्रहण क्षमता में 2100 घनमीटर की वृद्धि हुई है। आगामी दिनों में 1500 घनमीटर अतिरिक्त गहरीकरण एवं लगभग 500 ट्रॉली मिट्टी और निकाली जाएगी। जिले में ऐसे 400 कार्य जनभागीदारी से क्रियान्वित किए जा रहे हैं, जिससे कृषि भूमि की उर्वरता बढ़ेगी।