जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, नए निर्माण में सुरक्षा मानकों को शामिल करने के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नवीन सड़कों के प्राक्कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों पर काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट, हेलमेट के बिना वाहन चलाने तथा ओवरलोड वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई जारी रखने के आदेश दिए गए। बैठक में बताया गया कि काली फिल्म लगे 127 वाहनों पर 68,500 रुपये तथा बिना नंबर प्लेट वाले 172 वाहनों पर 86 हजार रुपये का चालान किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती जरूरी है। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि 16 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Top