कोज्या में आज रात्रि चौपाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में प्रशासनिक पहुंच को गांव-गांव तक मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा आज गुरुवार को ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय नीमच से अपरान्ह 3 बजे कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी बस द्वारा कोज्या के लिए रवाना होंगे। शाम को गांव पहुंचने के बाद रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। रात्रि चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर रहेगा। प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीणों तक सीधे पहुंच बनाकर विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Top