आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी का प्रवचन, समाजजनों ने दिखाया उत्साह | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच। खरतरगच्छ गच्छाधिपति जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कहा कि बिना सच्चे भाव और समर्पण के आत्मकल्याण संभव नहीं है। वे श्री आदिनाथ जिनालय, नीमच में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान आदिनाथ के जीवन पर आधारित नाटिका हमें सही मार्ग दिखाती है और इसे पूरी श्रद्धा से देखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे फिल्में लोग ध्यान से देखते हैं, वैसे ही धार्मिक प्रसंगों को भी समझकर देखना चाहिए। कार्यक्रम में समाजजनों ने धार्मिक बोलियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह दिखाया। भजन गायक अभिषेक एल. परमार की भक्ति प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर कई संत-मुनियों का सानिध्य भी मिला। 22 से 25 अप्रैल तक चल रहे इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और वरघोड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

Top