नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित आई-गॉट क्षमता साप्ताह (02 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला अभियोजन संचालनालय, नीमच के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। जिला अभियोजन संचालनालय नीमच में पदस्थ अभियोजन अधिकारी विवेक सोमेानी (एडीपीओ) ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कर्मचारी मोहम्मद साजिद कुरैशी, सहायक ग्रेड-03 ने सर्वाधिक कोर्स पूर्ण कर जिले में प्रथम एवं राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में दोनों को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उनकी कार्यनिष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता की सराहना की। विभाग द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।