टाउन हॉल में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को टाउन हॉल, नीमच में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों और पटवारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय जमीनों के संरक्षण, रास्ता विवाद, अतिक्रमण प्रकरणों तथा दिव्यांगजन, महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के लोगों से जुड़े राजस्व कार्यों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ प्राथमिकता से निपटाया जाए।  कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वयं आगे आकर समस्याओं का समाधान करने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले सहयोगियों से सीख लेकर अपने कार्य में सुधार लाएं, ताकि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके। बैठक में एडीएम श्री बी.एस. कलेश सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Top