बावड़ी पूजन कर ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, छायन में 11 पौधे रोपे | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम बोरदियाकलां में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर बावड़ी पर “बावड़ी उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नीमच के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बावड़ी का विधिवत पूजन कर जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को पारंपरिक जल संरचनाओं के महत्व और जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद ग्राम छायन के पंचायत परिसर में 11 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश सेन, मनोहरदास बैरागी, गोविंद सिंह, परमानंद भाटी, हरिओम गहलोत सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। छायन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सरपंच अमृतलाल रैगर, पंचायत सचिव रामप्रसाद, राजेंद्र सिंह चौहान, शशि परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Top